फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर के बल गिरने से महिला, पैर फिसलने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। ग्राम पंचायत बिंगा के सलौन गांव में सिर के बल गिरने से 55 वर्षीय महिला संतोष कुमारी पत्नी धनीराम की मौत हो गई। संतोष कुमारी जब घर में झाड़ू लगा रही थी तो एकाएक उसे चक्कर आया और वह सिर के बल आंगन में गिर गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का नागरिक अस्पताल सरकाघाट में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उधर एक अन्य मामले में ब्रांग पंचायत का 57 वर्षीय भीम सिंह सुबह सवा 8 बजे मंडप की ओर अपने निजी काम के लिए जा रहा था तो बस को पकड़ने के लिए दौड़ा। इसी बीच नाले में उसका पैर फिसल गया और वह चट्टान से टकरा गया।
बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल आकर शव को कब्जे में लेने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने दोनों मामलेे की पुष्टि की। कहा कि मामलों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें