फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बुआ के घर मेला देखने गए दो सगे भाइयों को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्म से ही आंखों की समस्या से पीड़ित हैं दोनों भाई
विज्ञापन

सीनियर सेकेंडरी स्कूल कशमलीधार में दसवीं कक्षा में कर रहे पढ़ाई
पिता ने जातिगत रंजिश से मारपीट करने का भी आरोप लगाया
कुलथणी में मतलोड़ा देवता मेला देखने गए थे दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। उपतहसील बागाचनोगी के अंतर्गत आने वाले गांव नरोडी (डाकखाना कहलणी) से दो स्कूली बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों नाबालिग भाई अपनी बुआ के घर आए हुए थे और कुलथणी में आयोजित मतलोड़ा देवता का मेला देखने गए थे। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से उनके साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र के ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है।
कशमलीधार में पढ़ने वाले ये दोनों भाई ननिहाल में मेहमान बनकर आए थे। मेले के दौरान रात को एक भाई स्टेज पर गाना गा रहा था, जबकि दूसरा भाई वहीं पास में बैठा हुआ था। इसी बीच पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उन्हें निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र स्कूल में खाने (मिड-डे मील) को लेकर पहले से ही इनसे रंजिश रखते थे। आरोपियों ने दोनों भाइयों को स्टेज के पास से उठाया और अलग-अलग सुनसान किनारे पर ले जाकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।
विज्ञापन

दोनों पीड़ित भाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल कशमलीधार में दसवीं कक्षा के छात्र हैं और दोनों जन्म से ही आंखों की समस्या से पीड़ित है। उनका इलाज पहले से ही मरांडा अस्पताल से चल रहा है। इस बर्बर हमले के कारण उसकी आंख का लेंस खराब हो गया है, जबकि दूसरे भाई की स्थिति भी काफी गंभीर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस की ओर से पीड़ितों को मेडिकल के लिए ले जाया गय तो जोनल अस्पताल में आंखों का कोई डॉक्टर ही उपलब्ध नहीं था।
विज्ञापन

पीड़ितों के पिता सुंदर सिंह ने जंजैहली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार मारपीट करने वालों में एक पीड़ित का सहपाठी है, जबकि दूसरे आरोपी ने स्कूल छोड़ दिया है। इस हमले में दसवीं कक्षा का एक छात्र भी शामिल बताया जा रहा है। पीड़ित छात्रों के पिता सुंदर सिंह ने आरोपी छात्रों पर जातिगत रंजिश के कारण मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें