फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बागी, कटौला में दो पुल बहे, घर-दुकानें खतरे की जद में

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। ग्राम पंचायत सेगली और कटौला में हुई मूसलाधार बारिश से तबाही का मंजर सामने आया है। सेगली पंचायत में बारिश के कारण बागी नाले ने रौद्र रूप धारण कर लिया। इससे गांव में नाले को पार करने के लिए हाल ही में लगाया गया झूला पुल बह गया है। उधर कटौला खड्ड का जलस्तर बढ़ने से कटौला में बना फुटब्रिज भी बह गया है। पानी आने के कारण पुराना कटौला में 10 से 12 दुकानें और घर खतरे की जद में आ गए हैं। दुकानों और घरों को खाली करवा दिया गया है।
विज्ञापन

सेगली समेत अन्य साथ लगती पंचायतें जिला मुख्यालय से कट गई हैं। बारिश और भूस्खलन के कारण लोगों ने प्रदेश सरकार से स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग की है। सिल्ह, सेगली, संदोआ, पुराना कटौला समेत अन्य गांवों के लोग खौफ में हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार रात करीब ढाई बजे पराशर नाला उफान पर आया। पेड़ों के साथ साथ मलबा और चट्टानें आने से कई स्थानों पर नाले का बहाव लोगों के घरों की तरफ मुड़ गया। इस कारण लोगों के घरों में पानी घुस आया। नाले के किनारे कई लोगों के मकान चपेट में आए हैं।
सेगली पंचायत के उपप्रधान छपे राम ने बताया कि उनका मकान भी खतरे की जद में आ गया है। पराशर की पहाड़ियों से लगातार भूस्खलन हो रहा है। लोगों के घर दुकानों समेत कृषि योग्य भूमि बह गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें