मंडी। थलौट बाजार में 40 ग्राम चिट्टा बरामदगी के वर्ष 2019 के मामले में विशेष न्यायाधीश-द्वितीय मंडी की अदालत ने दो आरोपियों को बरी कर दिया है। कुल्लू निवासी जगदीश महंत और भोला दत्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) और 29 के तहत आरोप लगे थे। अभियोजन के अनुसार 28 अप्रैल 2019 को पुलिस ने जीप की जांच के दौरान जगदीश के बैग से दो पैकेटों में 40 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। अदालत ने पाया कि स्वतंत्र गवाह ने बरामदगी की पुष्टि नहीं की। पुलिस कर्मियों के बयानों में विरोधाभास और मालखाने के रिकॉर्ड में खामियां भी मिलीं। इन आधारों पर अदालत ने दोनों को आरोपमुक्त कर दिया। संवाद