फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल भर्ती : 499 अभ्यर्थियों ने मैदान की बाधाएं की पार

विज्ञापन
पंडोह स्थित तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन मैदान में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता प
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पुलिस में भर्ती होकर वर्दी पहनने का सपना लेकर मैदान में पहुंचे अभ्यर्थियों को शनिवार को शारीरिक परीक्षा के दौरान कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। मंडी के पंडोह में पुलिस आरक्षियों की भर्ती के तहत शनिवार को हुए शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षण में 499 अभ्यर्थी सफल रहे जबकि 980 अभ्यर्थी अलग-अलग चरणों में बाहर हो गए। सबसे ज्यादा 542 अभ्यर्थी 100 मीटर दौड़ की बाधा पार नहीं कर पाए।
विज्ञापन

शनिवार की भर्ती प्रक्रिया के लिए 2000 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 1455 अभ्यर्थी मैदान में पहुंचे जबकि 545 अनुपस्थित रहे। पहले की तिथियों से पुनर्निर्धारित 24 और पिछले दिन पंजीकरण के बाद शनिवार के लिए तय किए गए दो अभ्यर्थियों को मिलाकर कुल 1481 ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इनमें चोटिल होने के कारण दो अभ्यर्थियों का परीक्षण दूसरी तारीख के लिए टालना पड़ा। शेष 1479 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षण पूरा किया।
परीक्षण के दौरान पंजीकरण में दो, ऊंचाई में 69, 100 मीटर दौड़ में 542, हाई जंप में 175, ब्रॉड जंप में 31 और 800 व 1500 मीटर दौड़ में 161 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित हुए। राहत की बात यह रही कि पुरुष अभ्यर्थियों के छाती माप में कोई भी अभ्यर्थी बाहर नहीं हुआ। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया निर्धारित मापदंडों के अनुसार पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें