फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटींगरी-सौझा में निखारेंगे पर्यटन : कौल सिंह

Tue, 14 Jun 2016 07:20 PM IST
मंडी
विज्ञापन
पराशर ऋषि मंदिर में सरानाहुली मेले में देवता से आशीर्वाद लेते स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कटौला (मंडी)। ऐतिहासिक धार्मिक स्थल ऋषि पराशर मंदिर में सरानाहुली मेला धूमधाम से संपन्न हो गया। मेले में सैकड़ों लोगों ने झील की परिक्रमा कर देव पराशर का आशीर्वाद लिया। मेले के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि पराशर ऋषि का यह मेला द्रंग क्षेत्र के बदार, सनोर, उत्तरशाल घाटी की लगभग 24 देवी देवताओं के मिलन का गवाह बनता है और मेले के आयोजन को और बेहतर करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। 
विज्ञापन


निकट भविष्य में मेले को जिला स्तर का दर्जा प्रदान करने पर विचार किया जाएगा। पराशर तक बेहतरीन सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भी विभिन्न स्तर पर कार्य जारी है। सेगली-पराशर सड़क को पक्का और चौड़ा करने का कार्य आरंभ किया जा चुका है। जिस पर लगभग आठ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। औट-टकोली-जवालापुर सड़क को पराशर से जोड़ा जा रहा है। टिहरी-कांड़ी-पराशर सड़क का कार्य प्रगति पर है। बांधी-बसोहट-पटौण-पराशर सड़क का लोकार्पण इसी माह कर दिया जाएगा।

प्रदेश सरकार पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है। राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार को स्वदेश दर्शन परियोजना मंजूरी के लिए भेजी गई है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के राजमार्गों के किनारे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी एक परियोजना तैयार की जा रही है। झटींगरी तथा सौझा सहित प्रदेश के पांच स्थलों को पर्यटन गतिविधियों के लिए निजी क्षेत्र के सहयोग से विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है। जिसके तहत इन स्थानों पर चारागाह, मनोरंजन स्थल तथा जल क्रीड़ा विकसित किए जाएंगे। ग्राम पंचायत सेगली के प्रधान हरीसिंह, शिव युवक मंडल बंबोला के प्रधान रतन सिंह ठाकुर, द्रंग कांग्रेस के वरिष्ठ उपप्रधान  प्रेम सिंह ठाकुर, द्रंग ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह गुलेरिया, जिला कांग्रेस महामंत्री चंद्रशेखर ठाकुर, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सरजू देवी, चंद्रमणि ठाकुर, वीरभद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देसराज शर्मा, बीडीओ नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें