फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पाली अस्पताल के पास फोरलेन पर फंसा ट्रक, डेढ़ घंटे हाईवे रहा बंद

विज्ञापन
द्रंग के समीप निर्माणाधीन एनएच पर फंसा ट्रक। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
पधर (मंडी)। द्रंग क्षेत्र के पाली अस्पताल के समीप पुराने हाईवे पर फोरलेन के लिए बनाए गए डायवर्सन रैंप में ट्रक के धंसने से शनिवार अपराह्न 3:30 बजे यातायात बंद हो गया।
विज्ञापन

इस बीच फोरलेन पर लगभग डेढ़ घंटा तक यातायात बंद रहा। सड़क के बीच फंसे ट्रक को कंपनी की मशीन से निकालने के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बहाल करवाई गई। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। निर्माणाधीन फोरलेन पर रोजाना यात्रियों को समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं।
आम यात्रियों के साथ स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को भी जाम में फंस कर देरी का सामना करना पड़ा। ट्रक चालक अवतार सिंह ने बताया कि ट्रक सड़क की मिट्टी धंसने से बीच सड़क में फंस गया। इस दौरान ट्रक पलटी खाने से बाल-बाल बच गया। कंपनी की ओर से भेजी मशीन से उसे खींच कर बाहर निकाला गया। एनएचएआई के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि कंपनी की मशीन को तुरंत मौका पर भेज कर हाईवे को बहाल कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें