फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीमेंट से लदा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर में कांगू के निकट हादसा, चालक की शिनाख्त नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत कांगू के निकट शुक्रवार रात एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां जांच के दौरान चिकित्सकों के उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात एक ट्रक (एचपी64/6265) सीमेंट लेकर मंडी की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक देर रात करीब 12 बजे कांगू के समीप पहुंचा तो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जैसे ही स्थानीय लोगों को हादसे की सूचना मिली, उन्होंने मौके पर पहुंचकर चालक को बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे चिकित्सकों ने उसे मृत करार दे दिया। हादसे में ट्रक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया मृतक ट्रक चालक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने बताया चालक की अब तक शिनाख्त नहीं हुई है। उसके शव को शवगृह में रखा गया है। ट्रक में अंबुजा कंपनी का सीमेंट पाया गया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें