फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बीच सड़क में खराब हो गया ट्रक, दो घंटे ठप रहा मंडी-पठानकोट एनएच

Wed, 31 Jul 2024 07:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
कोटरोपी के पास मार्ग पर फंसा लोढ़ ट्रक जिसके कारण मार्ग पर आवाजाही दो घंटों तक बंद रही- जागरु
विज्ञापन
कोटरोपी स्थित बाईंनाला के पास सड़क के दोनों तरफ लगीं वाहनों की कतारें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पधर(मंडी)। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग उरला से एक किलोमीटर आगे कोटरोपी स्थित बाईंनाला के पास बुधवार को दो घंटों तक बंद रहा। यहां पर चढ़ाई पर एक सामान से लदा ट्रक अचानक तकनीकी खराबी आने से बीच सड़क में खड़ा हो गया। इससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान सड़क के दोनों छोर पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की कतारें लगी रही। घटना की सूचना पर पधर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया और कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल करवाया। जाम के कारण यात्रियों को बहुत अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। थाना प्रभारी पधर अशोक कुमार ने बताया कि कोटरोपी के पास ट्रक तकनीकी खराबी से बीच सड़क में खड़ा हो गया था। इससे मार्ग में जाम लग गया। ट्रक निकालने बाद यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन

खस्ताहाल मार्ग पर भड़के लोग, आंदोलन की चेतावनी
एनएच पर आ रही इन समस्याओं के कारण स्थानीय लोगों में भारी रोष है। उनकी मानें तो राष्ट्रीय उच्च मार्ग डलाह से लेकर घटासनी तक खस्ताहाल है। कोटरोपी-चुक्कू लिंक के साथ लगते सड़क में बड़े बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं ,जबकि बाईंनाला के पास चढ़ाई में पूरी सड़क में खाई बनी हुई है। जहां एनएचएआइ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस वजह से वाहनों के कलपुर्जों का नुकसान हो रहा है जबकि दोपहिया वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने एनएचएआई को चेताया कि सड़क में पड़े गड्ढों की फिलिंग कर समतल किया जाए। अन्यथा मजबूरन धरने प्रदर्शन पर उतारू होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें