फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ढेलू-डोहग सड़क पर फंसा ट्राला, दो घंटे ठप रहा यातायात

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में ढेलू- डोहग सड़क पर फंसे ट्रोले के कारण सड़क पर फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र की संपर्क सड़क ढेलू-डोहग पर सोमवार दोपहर बाद तीखे मोड़ पर एक ट्राला फंसने से करीब दो घंटे तक बड़े वाहनों की आवाजाही ठप रही। परिवहन निगम की बसों समेत चार पहिया वाहन भी इस सड़क पर नहीं गुजर पाए। पुलिस की मौजूदगी में सड़क किनारे फंसे ट्राले को निकालने का प्रयास देर शाम तक जारी रहा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ढेलू-डोहग सड़क पर डंगा धंसने से यह हादसा पेश आया। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि ट्राले की लंबाई अधिक होने के चलते वह तीखे मोड़ में सड़क से थोड़ा सा बाहर हो गया था। इस कारण सड़क धंस गई और ट्राला बीच सड़क में फंस गया। बताया कि ट्राला चालक स्थानीय लोगों और मशीनरी के सहयोग से बीच सड़क में फंसे ट्राले को हटाकर यातायात बहाल किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें