फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ट्राईअम्फ ने जीती लिगेसी यूथ कप फुटबाल ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की छह टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। ट्राईअम्फ यूथ क्लब और जिला फुटबाल एसोसिएशन मंडी के संयुक्त तत्वावधान में पड्डल मैदान में आयोजित एक दिवसीय ट्राईअम्फ लिगेसी यूथ कप फुटबाल प्रतियोगिता का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। समापन समारोह में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेता ट्राईअम्फ फुटबाल क्लब को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
ट्राईअम्फ यूथ क्लब के प्रधान सुशांत शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में ट्राईअम्फ फुटबाल अकादमी, स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर पड्डल, फोटॉन स्कूल ऑफ साइंस, केंद्रीय विद्यालय मंडी और डीएवी सेंटेनरी स्कूल मंडी सहित छह टीमों ने भाग लिया। पूल-ए में डीएवी सेंटेनरी स्कूल मंडी ने फोटॉन स्कूल ऑफ साइंस को 2-1 से हराया। डीएवी के अर्नव और तनिष ने एक-एक, जबकि फोटॉन के दिव्यांश ने एक गोल किया। पूल-बी में स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर पड्डल ने फोटॉन स्कूल ऑफ साइंस को 9-0 से हराया, जिसमें अर्नव ने तीन तथा अदिक्षित और कृष्णा ने दो-दो गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में ट्राईअम्फ फुटबाल क्लब ने डीएवी सेंटेनरी स्कूल मंडी को 2-1 और दूसरे सेमीफाइनल में केंद्रीय विद्यालय मंडी ने स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर पड्डल को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में ट्राईअम्फ फुटबाल क्लब ने केंद्रीय विद्यालय मंडी को 1-0 से हराकर ट्राईअम्फ लिगेसी यूथ कप अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें