फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दिवंगत पं. सुखराम को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व पंडित सुखराम की तस्वीर के समक्ष श्रद्धाजंलि अर्पित करते नेता प्रतिपक्
विज्ञापन
मंडी। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत पंडित सुखराम के देहावसान के चार वर्ष पूरा होने पर ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रदेशभर से आए कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने शिरकत की। सभी ने दिवंगत पंडित सुखराम की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 11 मई 2022 को पंडित सुखराम का देहावसान हुआ था। अपने पूरे जीवनकाल में उन्होंने निर्दलीय से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत करते हुए कांग्रेस और भाजपा जैसे दलों में काम किया। हिविकां के रूप में नए दल का गठन करके प्रदेश की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई और प्रदेश का एक समान दृष्टि से विकास करवाया। पुत्र विधायक अनिल शर्मा और पौत्र आश्रय शर्मा ने बताया कि लोग आज भी उनके किए कार्यों को याद करते हैं। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि देशभर में संचार क्रांति लाने में दिवंगत पंडित सुखराम के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। आज अगर लोगों की जेबों में मोबाइल फोन की घंटियां बज रही हैं तो उसके पीछे पंडित सुखराम की सोच ही है। पंडित सुखराम ने अपने पूरे जीवनकाल में लोकसभा और विधानसभा के 13 चुनाव लड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें