फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 12 को मंडी में

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पड्डल मैदान मंडी में 12 जनवरी पूर्वाह्न 11 बजे राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर महिला खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल लिया जाएगा। जिला कबड्डी एसोसिएशन मंडी के सचिव नेत्र सिंह ठाकुर ने बताया कि 17-18 जनवरी को हमीरपुर जिला में महिला वर्ग की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के लिए मंडी जिले की 14 सदस्यीय टीम के लिए सोमवार को पड्डल मैदान में चयन ट्रायल लिया जाएगा। चयन ट्रायल जिला कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान श्याम लाल ठाकुर की देखरेख में लिया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाड़ी खिलाड़ी मंडी जिले की स्थायी निवासी होनी चाहिए। जिला कबड्डी एसोसिएशन ने मंडी जिले की योग्य एवं इच्छुक महिला खिलाड़ियों से ट्रायल में भाग लेने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें