फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मकानों पर गिरे पेड़, वाहन क्षतिग्रस्त, सड़कें बंद

विज्ञापन
सुंदरनगर में अंधड़ से उखड़े पेड़ों की वजह से क्षतिग्रस्त विद्युत लाईनों की मरम्मत व सड़क बहाली
विज्ञापन
सुंदरनगर में आधी रात को अंधड़ ने मचाई तबाही
विज्ञापन

चतरोखड़ी-महामाया सड़क नौ घंटे बाद बहाल
कई जगह सरकारी संपत्तियों को पहुंचा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। क्षेत्र में रविवार आधी रात के बाद आए तेज अंधड़ ने भारी तबाही मचाई। कई जगह पेड़ गिर गए और मकानों की छतें और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। अंधड़ से चतरोखड़ी-महामाया सड़क करीब नौ घंटे तक बाधित रही, जिसे प्रशासन ने सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे बहाल कर दिया। बीबीएमबी कॉलोनी में कार पर पेड़ गिर गया।
अंधड़ के दौरान सुंदरनगर तहसील कार्यालय के गेट के बाहर सफेदे का पुराना विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे चतरोखड़ी-महामाया मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। मार्ग बंद होने के कारण सुंदरनगर से भनबाड़, बोबर, मलोह, कटेरू और पौड़ाकोठी की ओर जाने वाली सुबह की बस सेवाएं भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


इसके अलावा नायब तहसीलदार सुंदरनगर के आवास के बाहर भी पेड़ गिरने से दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। ग्राम पंचायत भनबाड़ में योगेंद्र के हाल ही में बने पांच कमरों के मकान पर विशाल पेड़ गिरने से मकान का स्लैब टूट गया और भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

प्रशासन को मिली रिपोर्ट के अनुसार महाल भौर निवासी अंजलि के नवनिर्मित मकान पर भी पेड़ गिरने से स्लैब और दीवारें टूट गईं। इस घटना में करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। कनैड निवासी इंद्रा देवी के मकान पर शहतूत का पेड़ गिरने से मकान में दरारें आ गईं। इसमें करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। डढयाल निवासी अरुण शर्मा के मकान की छत तेज अंधड़ से उड़कर गिर गई। घटना में करीब 15 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। तहसीलदार सुंदरनगर अंकित शर्मा ने बताया कि कुछ क्षेत्रों से नुकसान की रिपोर्ट मिल चुकी है जबकि अन्य क्षेत्रों से रिपोर्ट आना बाकी है। पूरी रिपोर्ट जल्द उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

सुंदरनगर में अंधड़ से उखड़े पेड़ों की वजह से क्षतिग्रस्त विद्युत लाईनों की मरम्मत व सड़क बहाली

सुंदरनगर में अंधड़ से उखड़े पेड़ों की वजह से क्षतिग्रस्त विद्युत लाईनों की मरम्मत व सड़क बहाली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें