फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिजली के तारों पर गिरा पेड़, हादसा टला

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर न्यायालय परिसर के समीप बिजली तारों में गिरा पेड़। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में मंगलवार पूर्वाह्न 11:30 बजे बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टल गया। बिजली बोर्ड ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली की आपूर्ति बंद कर दी। पुलिस थाना चौक से सटे बिजली उपभोक्ताओं को कुछ समय के लिए परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

उधर, इस कारण तहसील कार्यालय जोगिंद्रनगर, पुलिस थाना और न्यायालय परिसर में भी अचानक बिजली गुल हो जाने से सरकारी कामकाज बाधित हुआ। न्यायालय के कोर्ट रूम के कामकाज भी बिजली गुल होने से करीब 30 मिनट तक बाधित हुए। उधर, बिजली बोर्ड सब डिविजन जोगिंद्रनगर नंबर एक के सहायक अभियंता रमेश सकलानी ने बताया कि नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें