फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीआरसी में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। संयुक्त क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी) सुंदरनगर में समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से 10 दिवसीय चतुर्थ बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया। इसमें प्रदेशभर के 21 विशेष शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के विशेष शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष मंजीत सिंह सैनी ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने सीआरसी सुंदरनगर के कार्यों एवं दिव्यांगता पुनर्वास के क्षेत्र में किए जा रहे योगदानों पर चर्चा की। कहा कि इस तरह के कम से कम 6 अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य सरकार के विद्यालयों के अन्य शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जाना है। मनजीत सिंह सैनी ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस संस्थान के पुनर्वास अधिकारी डाॅ. प्रियदर्शी मिश्र ने संबंधित विषय पर व्याख्यान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें