मंडी। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला और भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला मंडी के संयुक्त तत्वावधान में टाउन हॉल में निशुल्क परक नाट्य कार्यशाला में शनिवार को 20 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। कार्यशाला में प्रशिक्षुओं को भारतेंदू नाट्य अकादमी मध्य प्रदेश की रंगकर्मी ज्योति पांडे और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली एवं उत्तर मध्य सांस्कृतिक क्षेत्र प्रयागराज के पूर्व निदेशक सुरेश शर्मा ने नाटकों का पाठन व वाचन करवाया। इसमें संवाद बोलचाल, संवाद ठहराव, संवाद भाव सहित रंगमंच की बारीकियों से अवगत करवाया। रंगमंडल की संचालिका सीमा शर्मा ने बताया कि कार्यशाला अब सही ढंग से गति में आ गई है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मंडी शहर में रंगमंच की नई पौध तैयार करना और दोबारा से रंगमंच को सार्थकता देना है। संवाद