फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मास्टर वॉलंटियर को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला कल्याण विभाग मंडी की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय मास्टर वॉलंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन वीरवार को मंडी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नशा उन्मूलन से संबंधित गतिविधियों को सशक्त बनाना है। साथ ही मास्टर वॉलंटियर्स को व्यावहारिक ज्ञान, कौशल एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना है ताकि वे जमीनी स्तर पर नशा मुक्त भारत अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ा सकें।

उपायुक्त ने कहा कि समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने, युवाओं को नशे से दूर रखने और सहायता उपायों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में प्रशिक्षित स्वयंसेवी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रशिक्षण सत्र में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. पवनेश ने नशे की वर्तमान स्थिति, इसके मनोवैज्ञानिक प्रभाव तथा स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का स्वागत जिला कल्याण अधिकारी समीर ने किया। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें