फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नगर कीर्तन के चलते शहर में आज प्रभावित रहेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर मंडी शहर में नगर-कीर्तन के आयोजन के चलते शनिवार को शहर में नियमित यातायात पर कुछ प्रतिबंध रहेगा। नगर-कीर्तन दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी भ्यूली से शुरू होगा और पुराने सुकेती पुल से होते हुए राम नगर की तरफ बढ़ेगा। इस दौरान राम नगर की ओर यातायात को रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

महामृत्युंजय मंदिर की ओर वापस आने पर यातायात को छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद कीर्तन सकोडी पुल की तरफ बढ़ेगा। इस दौरान जेल रोड और अस्पताल की ओर से यातायात को तल्याहड़-मंडी संपर्क मार्ग की ओर से मोड़ा जाएगा। इसके बाद नगर कीर्तन गांधी चौक से होते हुए विक्टोरिया ब्रिज की तरफ बढ़ेगा। जेलरोड और अस्पताल की ओर से यातायात को मंडी शहर में प्रवेश की अनुमति होगी।
हालांकि गांधी चौक से विक्टोरिया ब्रिज मार्ग पर यातायात की आवाजाही तब तक रोकी जाएगी, जब तक नगर कीर्तन पुरानी मंडी की ओर पुल पार नहीं कर जाता। गुरु कीर्तन के दौरान पुरानी मंडी में एकतरफा यातायात नियंत्रित रहेगा। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने दी है। उन्होंने कहा कि यात्रा तदनुसार तय करें और यातायात नियमों का पालन करें। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें