फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी-कुल्लू हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधरी, 25 पुलिस जवान तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने किया मौके का निरीक्षण
विज्ञापन

झलोगी के समीप मार्ग संकरा होने से वाहनों की आवाजाही धीमी रही
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। मंडी–कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछले दिनों लग रहे लंबे ट्रैफिक जाम की स्थिति में अब सुधार देखने को मिल रहा है। 12 महिला पुलिस कर्मियों सहित कुल 25 जवानों को लगातार हाईवे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किया गया है। पुलिस की अतिरिक्त तैनाती के बाद वीरवार को अधिकांश स्थानों पर यातायात सुचारु रूप से संचालित हुआ।

वीरवार को एएसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा ने स्वयं विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। हालांकि जोगनी माता मंदिर और झलोगी के समीप मार्ग संकरा होने के कारण वहां वाहनों की आवाजाही धीमी रही, लेकिन अन्य क्षेत्रों में ट्रैफिक सामान्य बना रहा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस विभाग के कई जवानों के चुनाव ड्यूटी में तैनात होने से पिछले कुछ दिनों में हाईवे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई थी। चुनाव ड्यूटी से पुलिस कर्मियों की वापसी के बाद उन्हें तुरंत मंडी–कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर तैनात कर दिया गया, जिससे यातायात संचालन में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।
गौरतलब है कि पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही और पहाड़ी क्षेत्रों में संकरे मार्गों के कारण समय-समय पर ट्रैफिक दबाव बढ़ जाता है, हालांकि पुलिस विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

एएसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस टीमें विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर तैनात हैं और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, ओवरटेकिंग से बचने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि सभी सुरक्षित और सुगम यात्रा कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें