फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रेलवे क्रॉसिंग गेट की मरम्मत के लिए रोका यातायात, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के रेलवे क्रॉसिंग गेट की मरम्मत के कारण सरकाघाट सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद करीब तीन बजे तक मरम्मत कार्य किया गया। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती रही।
विज्ञापन

शैक्षणिक संस्थानों की स्कूल बसों को भी यातायात बाधित होने का खामियाजा भुगतना पड़ा। परिवहन निगम की बसें भी गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पाईं। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक पर रेलगाड़ियों की शटिंग के लिए स्थापित अतिरिक्त रेलवे ट्रैक पर रेलवे विभाग ने दो क्रॉसिंग गेट स्थापित कर रखे हैं।
इसके मरम्मत कार्य को लेकर सोमवार को रेलवे विभाग की तकनीकी टीम और पुलिस की मौजूदगी में जब कार्य शुरू हुआ तो इसकी जानकारी अधिकांश वाहन चालकों को नहीं थी। रेलवे क्रॉसिंग गेट को मरम्मत कार्य के लिए बंद करना पड़ा। इसके बाद बस अड्डे से लेकर गरोड़ू तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पैदल गुजरने वाले लोगों को भी काफी इंतजार करना पड़ा। हालांकि रेलवे पुलिस यातायात को व्यवस्थित करने के लिए मौके पर तैनात रही। स्थानीय पुलिस को भी शहर में अचानक प्रभावित हुई यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरस्त करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

...
जोगिंद्रनगर-सरकाघाट सड़क पर रेलवे विभाग के क्रॉसिंग गेट के मरम्मत कार्य के कारण जाम की समस्या कुछ समय के लिए बनी थी। इसे पुलिस ने रूट डायवर्ट कर भी सुचारु किया।
विज्ञापन

-मुंशी राम, कार्यवाहक थाना प्रभारी पुलिस थाना जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें