चौंतड़ा (मंडी)। स्थानीय बाजार में गलत ढंग से पार्क किए गए वाहनों की वजह से जहां व्यापारी वर्ग को नुकसान उठाना पड़ रहा है वहीं बाजार में सोमवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इसके चलते व्यापार मंडल ने चौंतड़ा पुलिस से इस मामले को सुलझाने की अपील की। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी घट्टा के प्रभारी एएसआई अतुल रैना ने गलत तरीके से पार्क किए वाहन चालकों को मौके पर ही चेतावनी नोटिस जारी कर दिए। अपील की दोबारा अगर वाहन बाजार में गलत तरीके से पार्क किए गए तो पुलिस चालान काटेगी। घट्टा चौंतड़ा पुलिस प्रभारी अतुल रैना ने लोगों से निर्धारित जगह पर ही वाहनों को पार्क करने का आह्वान किया। संवाद