सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में हुई तेज बारिश। संवाद
डैहर (मंडी)। बुधवार को दोपहर बाद सुंदरनगर और आसपास के क्षेत्रों में अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो गया। कुछ समय तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। ओलावृष्टि के चलते कई स्थानों पर वाहन चालकों को रुककर मौसम सामान्य होने का इंतजार करना पड़ा। मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश और ओलों का दौर करीब आधे घंटे तक जारी रहा।