फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जंजैहली, बगस्याड़ और छतरी क्षेत्र में यातायात प्रभावित

Thu, 24 Jul 2025 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र में भारी बारिश के कारण जंजैहली, बगस्याड़ और छतरी क्षेत्रों में सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। आपदा के कारण भूस्खलन और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन लाखों-करोड़ों रुपये में किया जा रहा है।
विज्ञापन

जंजैहली में केलोधार छतरी सड़क पर 6 लाख रुपये, तंदी से द्रौण सड़क पर अनुमानित 5-10 लाख रुपये और जोगिंद्र बहलदार सड़क पर 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बगस्याड़ में सरन से धार सड़क पर 2-5 लाख रुपये और गोहर खंडी सड़क पर 10-15 लाख रुपये का नुकसान, उपमंडल छतरी में मंडी गागल चैल जंजैहली छतरी रानाबाग सड़क पर 20-25 लाख रुपये और बगस्याड़ टिक्कर सड़क पर 8-10 लाख रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है।

अधिशासी अभियंता सराज ललित जरयाल ने बताया कि स्थानीय प्रशासन ने मरम्मत के लिए रात्रिकालीन बंदी की योजना बनाई है, जो मध्यरात्रि से सुबह 5 बजे तक चलेगी। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी ने सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर को रिपोर्ट सौंपी है और यातायात बहाली के प्रयास तेज कर दिए हैं। उन्होंने स्थानीय निवासियों से प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा से बचने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और मरम्मत कार्य में तेजी लाने की मांग उठ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें