फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करवाचौथ से पहले बिजली कट से व्यापारी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। करवाचौथ से ठीक पहले मंगलवार को दिनभर बिजली बंद रहने से बनीखेत के व्यापारियों में रोष है। त्योहारी सीजन में कारोबार बढ़ने की उम्मीद लगाए दुकानदारों को बिजली कटौती से परेशानी झेलनी पड़ी। व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन से पहले ही कारोबार प्रभावित है। ऐसे में त्योहार से पहले लंबे शटडाउन ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


व्यापार मंडल बनीखेत के प्रधान संजीव ठाकुर सहित व्यापारी रीतेश अरोड़ा, सुरजीत सिंह अरोड़ा, चरणजीत सिंह, मुकेश कुमार, भूरी सिंह, मुनीष कुमार, रोहित कुमार और पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि क्षेत्र में बिजली कटौती आम समस्या बन गई है। व्यापारियों ने विद्युत बोर्ड से मांग की कि त्योहारी सीजन में दिनभर के शटडाउन से बचा जाए। जरूरी मरम्मत कार्य के लिए बिजली बंद करना अनिवार्य हो तो इसकी सूचना पहले दी जाए।

त्योहारी सीजन में पूरे दिन बिजली बंद रहने से व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ है। विद्युत बोर्ड को त्योहारों के दौरान व्यापारिक गतिविधियों का ध्यान रखते हुए शटडाउन की योजना बनानी चाहिए। -संजीव ठाकुर, प्रधान व्यापार मंडल बनीखेत
विज्ञापन

करवाचौथ जैसे त्योहार से ठीक पहले बिजली बंद रहने से दुकानदारों को काफी परेशानी हुई। ऑनलाइन खरीदारी के कारण पहले ही कारोबार प्रभावित है, ऐसे में पूरे दिन बिजली न होने से मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। -सुरजीत सिंह अरोड़ा, व्यापारी

त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ती है और व्यापारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद रहती है। ऐसे समय में दिनभर बिजली बंद रहने से कामकाज प्रभावित होता है। बोर्ड को शटडाउन के लिए वैकल्पिक समय तय करना चाहिए। -रीतेश अरोड़ा, व्यापारी

बिजली कटौती की समस्या से व्यापारियों को बार-बार परेशान होना पड़ता है। विद्युत बोर्ड को मरम्मत कार्य के लिए शटडाउन की पूर्व सूचना देनी चाहिए और त्योहारी सीजन में लंबे कट लगाने से बचना चाहिए। -मुनीश कुमार, व्यापारी

33 केवी लाइन के शटडाउन की अनुमति धर्मशाला से लेनी पड़ती है। पिछले दिनों स्कूलों में वार्षिक कार्यक्रमों और डलहौजी में राज्यपाल व मंत्रियों के दौरों के चलते शटडाउन नहीं हो पाया था। अब लाइनों की मरम्मत और रखरखाव के लिए इन्हीं दिनों शटडाउन की अनुमति मिली है, जिसके चलते बिजली बंद रखनी पड़ी। -पंकज राठौड़, अधिशाषी अभियंता, विद्युत बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें