फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ठेका मिलने से पहले ही पार्किंग शुल्क दोगुना वसूलने पर भड़के व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्ट हाउस चौक से पुराने बस अड्डे तक पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने नगर परिषद अध्यक्ष से की शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर मेन बाजार में पार्किंग का नया ठेका आवंटित होने से पहले ही वाहन चालकों से दोगुना शुल्क वसूले जाने का मामला सामने आया है। रेस्ट हाउस चौक से पुराने बस अड्डे तक पार्किंग शुल्क को लेकर व्यापारियों और कथित पार्किंग प्रबंधक के बीच नोकझोंक के बाद मामला नगर परिषद पहुंच गया। व्यापारियों ने निर्धारित दर से अधिक वसूली पर रोक लगाने की मांग की।
व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष रूमा चौहान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल सचिव संजय शर्मा समेत अन्य व्यापारियों ने कहा कि पार्किंग का नया ठेका अभी औपचारिक रूप से आवंटित नहीं हुआ है, फिर भी पुरानी दर से अधिक शुल्क वसूला जा रहा है। इससे व्यापारियों और वाहन चालकों में रोष है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि मेन बाजार में पहले ही पार्किंग की समस्या है। शुल्क बढ़ने से दुकानदारों के साथ ग्राहकों पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उन्होंने नगर परिषद से ठेके की प्रक्रिया, निर्धारित शुल्क और वसूली की अनुमति स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष रूमा चौहान ने अधिकारियों और व्यापारियों की बैठक बुलाकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 अगस्त तक पार्किंग शुल्क पुरानी दर पर ही लिया जाएगा और नई दरें 1 सितंबर से लागू होंगी। साथ ही 1 सितंबर तक संबंधित ठेकेदार को इस क्षेत्र में पार्किंग शुल्क वसूलने से रोक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें