लडभड़ोल (मंडी)। संत शिरोमणि रविदास की पवित्र मिट्टी के सम्मान में मंगलवार को लडभड़ोल में कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा और आस्था से सराबोर इस यात्रा में जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा समेत भाजपा मंडल लडभड़ोल के पदाधिकारी और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कलश यात्रा लडभड़ोल न्यू मार्केट से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई और बाजार से होते हुए लोहार-जोल स्थित गुरु रविदास मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि कलश यात्रा में शामिल होना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास के विचार समाज को समानता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देते हैं। संवाद