फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भोजपुर बाजार में व्यापारी पर हमला, 30 ग्राम सोने की चेन छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में घुसकर डंडों और लात-घूंसों से पीटा, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। भोजपुर बाजार में वीरवार दोपहर बाद एक व्यापारी की दुकान में घुसकर मारपीट करने और उसके दोस्त की करीब 30 ग्राम सोने की चेन छीनने का आरोप लगा है। डंडों से लैस होकर पहुंचे लोगों ने व्यापारी विशाल वालिया और दुकान में मौजूद उनके दोस्त पर हमला कर दिया। वारदात दुकान और आसपास लगे क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरों में कैद हो गई।
अचानक हुए हमले से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को हमलावरों से बचाया। सूचना मिलने पर सुंदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। शिकायतकर्ताओं का नागरिक अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया है। व्यापारी विशाल वालिया ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भी आरोपियों ने उनकी दुकान पर हंगामा कर उन्हें धमकाया था। अब दोबारा दुकान में घुसकर हमला किए जाने से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश कुमार कौशल ने घटना पर रोष जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें