फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल मंडी डिपो के 90 रूट रहेंगे बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पंचायतीराज चुनाव में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के चलते 15 जनवरी को मंडी डिपो की 90 बसें बुक हैं। ऐसे में नब्बे रूट प्रभावित हो सकते हैं। यदि इस दिन लोगों के सफर करने की योजना है तो सोच-समझ कर घर से निकलें। इस समय मंडी में 150 लोकल रूट चल रहे हैं।
विज्ञापन

निगम की बसों में सफर करने वाले इस दिन घर से जरा संभल कर निकलें। इस दिन मंडी डिपो के 150 लोकल रूटों में से 90 रूट पर चलने वाली नब्बे बसें पोलिंग बूथों को रवाना होंगी। लोकल रूट बंद रहने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवाजाही में भारी मशक्कत करनी होगी। आरएम मंडी गोपाल शर्मा ने बताया कि 15 जनवरी को 90 लोकल रूटों पर बसें नहीं चलेंगी। इस दिन सुबह साढ़े नौ बजे के करीब सभी बसें पोलिंग बूथों को रवाना कर दी जाएंगी। करीब नब्बे बसें पोलिंग पार्टियों को लेकर रवाना होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें