फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बल्ह में जलभराव से टमाटर और नकदी फसलें तबाह

Tue, 05 Aug 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
बल्ह घाटी के रत्ती में हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
बैहना (मंडी)। सोमवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। बारिश के चलते सुकेती खड्ड उफान पर आ गई, जिससे इसके किनारे बसे खेत जलमग्न हो गए। इससे टमाटर समेत कई नकदी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गईं। भारी वर्षा के कारण मंडी-गागल सड़क मार्ग भी भड़याल नाले के उफान में आने से बंद हो गया।
विज्ञापन

नाले के पास बने घरों और दुकानों में पानी भर गया। गुटकर स्थित एक निजी पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियां खड्ड का पानी चढ़ने से डूब गईं, हालांकि अन्य वाहनों को समय रहते निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसी तरह गागल-सकरोहा मार्ग पर भी अत्यधिक पानी बहाव के कारण यातायात बाधित रहा। खानदला-कुम्मी और स्नेहड़ा संपर्क मार्ग भी पूरी तरह से बंद हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें