फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बीडीसी वार्ड परिसीमन पर आपत्तियां दर्ज करवाने का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। विकास खंड धनोटू में बीडीसी वार्डों के हाल ही में किए गए परिसीमन को लेकर आपत्तियां दर्ज करवाने की तिथि एक दिन बढ़ा दी गई है। अब संबंधित पंचायतें और दावेदार 27 फरवरी तक अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे। विकास खंड धनोटू में कुल 16 बीडीसी वार्डों का गठन किया गया है। इन वार्डों के परिसीमन पर पहले 26 फरवरी तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी नागरिक सुंदरनगर ने अब यह तिथि बढ़ाकर 27 फरवरी कर दी गई है। इसके तहत शुक्रवार को भी आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। खंड विकास अधिकारी धनोटू मनमोहन शर्मा ने बताया कि एसडीएम सुंदरनगर के निर्देशों की अनुपालना में खंड की सभी पंचायतों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि तक अपनी आपत्तियां प्रस्तुत कर सकें। उन्होंने बताया कि प्राप्त आपत्तियों और दावों की सुनवाई 28 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे उपमंडलाधिकारी नागरिक सुंदरनगर के कार्यालय में की जाएगी। सभी आपत्तिकर्ता और दावेदारों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें