सुंदरनगर (मंडी)। डीएवी विद्यालय सुंदरनगर में डीएवी सीएमसी नई दिल्ली के सौजन्य से दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शैक्षणिक परिवर्तनों, आपदा प्रबंधन तथा आधुनिक शिक्षण विधियों से सशक्त बनाना रहा। कार्यशाला के पर्यवेक्षक के रूप में आरएल पाठक मौजूद रहे।
कार्यशाला के दौरान आपदा प्रबंधन विषय पर उपयोगी कॉमन सेशन का आयोजन किया गया, जिसे अमिता और सुशील कुमार ने संबोधित किया। विद्यार्थियों में आपदा संबंधी जागरूकता विकसित करने के विविध प्रभावशाली तरीकों की जानकारी भी दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित चुघ ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के दृष्टिकोण को व्यापक बनाते हैं और कक्षा-कक्ष में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद