फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सड़क धंसने से टिपर खाई में गिरा, तीन घायल

विज्ञापन
बागाचनोगी पंचायत के देयोल गांव में सड़क धंसने से पलटा टिपर। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। बागाचनोगी पंचायत के देयोल गांव में शुक्रवार सुबह सीमेंट से लदे एक टिपर के खाई में गिरने से तीन लोग घायल हो गए। लगातार बारिश से सड़क खराब होने और धंसने के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हादसे में चालक चौपाल सिंह निवासी कुलथनी, शिवम निवासी गुनास और डिंपल कुमार निवासी चापड़ जरोल को हल्की चोटें आईं। शिवम और डिंपल को सिविल अस्पताल बगस्याड़ रेफर किया गया। हादसाग्रस्त टिपर मीरा देवी गांव गुनास, डाकघर शिकावरी का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें