फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंगा धंसने से गहरी खाई में गिरा टिपर, चालक की मौत

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त टिपर। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल के करसोग-रामपुर मार्ग पर टिपर हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे बजरी से भरा एक टिपर फिरनु से करसोग की ओर आ रहा था।
विज्ञापन

कोटलु गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे एक वाहन को पास देते समय सड़क का डंगा धंसने से टिपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि टिपर के परखचे उड़ गए। हादसे में टिपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए शिमला ले जाया जा रहा था लेकिन चालक की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राम सिंह पुत्र मस्तराम गांव फिरनु डाकघर सराहन तहसील करसोग के रूप में हुई है।
हादसे के दौरान सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए करसोग अस्पताल में रखा है। करसोग क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार देख रहे डीएसपी सुंदरनगर गुरुबचन सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें