बलद्वाड़ा (मंडी)। हटली क्षेत्र के तहत नवाणी पंचायत के गांव कुंगहान में एक टिपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार रेत से भरा टिपर कुंगहान को जा रहा था। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 25 फीट नीचे गिर गया, जिससे सरकाघाट के सरौन का निवासी टिपर चालक सुनील कुमार (47) बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्क्त के बाद चालक को दुर्घटनाग्रस्त टिपर से बाहर निकाला।
इस दौरान घायल अवस्था में सुंदरनगर अस्पताल ले जाते वक्त चालक ने दम तोड़ दिया। घटना की पुष्टि करते हुए हटली थाना प्रभारी सूरम सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है। संवाद