टिहरा (मंडी)। पुलिस ने एक दुकान में छापा मार कर वहां अवैध रूप से रखी 7500 मिलीलीटर देसी शराब पकड़ी है। चौकी प्रभारी नरेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस दल रविवार को सज्याओपिपलु के अनस्वाई गांव के पास गश्त पर था।
इस दौरान सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। आरोपी पर पुलिस आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 46 वर्षीय अनस्वाई निवासी लेखराम के रूप में हुई है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की है। संवाद