फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: थुनाग खड्ड में बहने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, हाथ में था मछली पकड़ने का जाल; परिवार को ₹25 हजार राहत

Sun, 06 Sep 2026 01:24 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)।

सार

मंडी के थुनाग में खड्ड में बहने से तुलसी राम की मौत हो गई। उनका शव रविवार सुबह बस अड्डे के पास मिला। हाथ में मछली पकड़ने का जाल था और आशंका है कि जाल बिछाते समय पैर फिसलने से वह तेज बहाव में बह गए। प्रशासन ने परिवार को ₹25 हजार की फौरी राहत दी है।
विज्ञापन
थुनाग में खड्ड के तेज बहाव में बहने से व्यक्ति की मौत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिले के थुनाग में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बस अड्डे के पास बहने वाली खड्ड में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा प्रशासन को इसकी जानकारी दी।

एसडीएम थुनाग संजीत शर्मा के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11:40 बजे स्थानीय लोगों ने खड्ड में शव देखा। लोगों की मदद से मृतक की पहचान तुलसी राम (पुत्र धर्म सिंह), निवासी गांव थुनाडी, तहसील थुनाग के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि मृतक के हाथ में मछली पकड़ने का जाल था। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि खड्ड में मछली पकड़ने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया या पैर फिसल गया। इसके बाद वह तेज बहाव की चपेट में आकर गहरे पानी में बह गए। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी।

वहीं, हादसे के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत पहुंचाई। एसडीएम थुनाग ने परिवार को ₹25,000 की फौरी राहत राशि प्रदान की। प्रशासन की ओर से घटना की विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से खड्ड के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें