सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर थाना पुलिस की सलापड़ पुलिस चौकी के दल ने बीएसएल कॉलोनी में एक क्वार्टर में छापामारी कर वहां पर मौजूद तीन युवकों के स्वामित्व में 12.11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस दल सलापड़ स्थित कॉलोनी में गश्त पर था। इस दौरान एक सूचना के आधार पर पुलिस ने क्वार्टर नंबर ई-2एन/3 में छापामारी कर वहां मौजूद तीन युवकों गौरव उर्फ गोगी निवासी क्वार्टर नंबर ई-32-एन/3 सलापड़ कॉलोनी, सुरेंद्र कुमार निवासी गांव व डाकघर खुराहल तहसील सुंदरनगर और अजय कुमार निवासी गांव बुदीना डाकघर व तहसील मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के स्वामित्व में 12.11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई आरंभ कर दी गई है और उन्हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।