फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ओवरटेक करते टकराए तीन वाहन, 3 घायल, एक घंटे तक रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ढेलू के समीप हुआ हादसा, तीन वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहनों की लगीं लंबी कतारें, यात्री परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रगर में शहर से करीब एक किलोमीटर दूर ढेलू के पास ओवरटेक करते समय तीन वाहन आपस में टकरा गए। इसमें कार सवार तीन लोग घायल हुए हैं। वाहनों की जोरदार टक्कर से हाईवे पर करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाने से यात्री परेशान हुए।
वीरवार सुबह करीब दस बजे मंडी-पठानकोट हाईवे पर हादसे में एक कार चालक तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रहा था, तभी सामने से आ रही कार और बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हाईवे पर गुजर रहे एक अन्य ट्रक से भी टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचार दिलाया। घायलों की पहचान कार चालक राजेश (58), आशा थापा (54) और कुसमा थापा (58) निवासी जलपेहड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कार में सवार यह तीनों परिवार के सदस्य जोगिंद्रनगर से पालमपुर जा रहे थे, तभी चौंतड़ा से जोगिंद्रनगर आ रही कार से टक्कर हो गई। सड़क हादसे में दूसरी कार के चालक कृष्णकांत निवासी जोगिंद्रनगर को भी आंशिक चोटें पहुंची है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने कहा कि हादसे की जांच जारी है।
विज्ञापन

बॉक्स
एक माह पहले इसी स्थान पर हुई थी स्कूटी सवार महिला की मौत
ढेलू के समीप वीरवार सुबह जहां तीन वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हुई है वहां पर बीते एक माह पहले एक स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई थी। एक अन्य कार हादसे में भी एक मासूम की जान घटना स्थल के समीप हुई थी। अब तीन वाहनों की टक्कर में तीन और लोगों के घायल होने से सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें