फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बास्केटबाल में चमके मंडी के तीन खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला में चयन
विज्ञापन

सीबीएसई स्कूल के मयंक, ऋषभ और इशांत को मिला उन्नत प्रशिक्षण का अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सीबीएसई विद्यालय मंडी के तीन छात्र खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला के लिए हुआ है। अप्रैल में आयोजित चयन ट्रायल के आधार पर मयंक, ऋषभ और इशांत को हॉस्टल में प्रवेश मिला है। तीनों खिलाड़ी नौवीं कक्षा के छात्र हैं और वर्तमान में स्पोर्ट्स हॉस्टल में रहकर बास्केटबाल की तकनीकी बारीकियों के साथ उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। चयनित खिलाड़ी नियमित अभ्यास और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के माध्यम से अपने खेल कौशल को और निखार रहे हैं। हॉस्टल में उन्हें राज्य स्तरीय कोचिंग के साथ आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि ये खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन

बास्केटबाल कोच चंदन कटोच ने बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान उनके मार्गदर्शन में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों के कुल 12 खिलाड़ी राज्य स्तरीय टीमों में स्थान बना चुके हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित प्रशिक्षण को दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष चयनित तीनों खिलाड़ी भी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय में बास्केटबाल के प्रति विद्यार्थियों की रुचि लगातार बढ़ रही है। नियमित अभ्यास सत्र, फिटनेस प्रशिक्षण और तकनीकी कोचिंग के माध्यम से खिलाड़ियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। स्पोर्ट्स हॉस्टल में चयन होने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनके प्रदर्शन पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें