फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मधुमक्खियों के काटने से तीन लोग अस्पताल में उपचाराधीन

विज्ञापन
सरकाघाट में मधुमक्खियों के काटने से टटीह की किरण देवी नागरिक अस्पताल सरकाघाट में उपचाराधीन।
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट में अलग-अलग जगह से मधुमक्खियों के हमले से घायल तीन लोग नागरिक अस्पताल सरकाघाट में उपचार के लिए दाखिल करवाए गए हैं। सोमवार को गांव आंबी, डाकघर बरी, टौणी देवी की पूजा देवी (20) तथा उनके पति अभिषेक (25) पर मधुमक्खियों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। वहीं, वार्ड टटीह की किरण देवी पत्नी राज कुमार को भी मंगलवार को मधुमक्खियों ने हमला कर घायल कर दिया। इन तीनों का नागरिक अस्पताल सरकाघाट में उपचार चल रहा है। एसएमओ डाक्टर संजीव कुमार ने बताया कि इलाज चला और हालात पहले से बेहतर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें