फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ तीन लोग किए गिरफ्तार

Tue, 16 Feb 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मंडी/नेरचौक/सरकाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी पुलिस ने 1375 ग्राम चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोमवार देर शाम सदर पुलिस के हेड कांस्टेबल राम सिंह ने बस स्टैंड मंडी के गेट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से 323 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान प्यारे राम पुत्र टेक राम निवासी जाणा डाकघर अरचंडी तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। वहीं, बल्ह पुलिस ने नागचला में नाके के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस में सवार एक व्यक्ति को 1 किलो 18 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। बस मनाली से चंडीगढ़ जा रही थी।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान बलबीर सिंह पुत्र फतेह सिंह निवासी पधर के रूप में हुई है। सरकाघाट पुलिस ने गश्त के दौरान मुखत्यार सिंह पुत्र मुहाल सिंह निवासी टटीह तहसील सरकाघाट के कब्जे 34 ग्राम चरस बरामद की। एसपी मंडी प्रेम कुुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें