फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर में अवैध खनन पर काटे तीन चालान

विज्ञापन
धर्मपुर में अवैध खनन को लेकर वाहनों की जांच पड़ताल करते डीएसपी संजीव सूद व अन्य। स्त्रोत- विभाग
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। डीएसपी धर्मपुर के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने नाल्ड खड्ड, शिवडवाला, सोन खड्ड और आसपास के क्षेत्रों में खनन के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने सघन छापामारी कर तीन चालान भी किए। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से 7200 रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर यातायात जांच भी की। यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के आठ चालान किए। धारा 207 एमवी अधिनियम के तहत एक मोटरसाइकिल को जब्त किया। डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि अवैध खनन, यातायात नियमों का उल्लंघन और शराब पीकर वाहन चलाने जैसी गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आग्रह किया कि सभी कानून का पालन करें।
इसके अलावा बहरी क्षेत्र में पुलिस ने विशेष नाका लगाया। पुलिस टीम ने विभिन्न वाहनों की गहन जांच की और नशे में वाहन चलाने के मामलों पर सख्त कार्रवाई की। इस जांच के दौरान 2 वाहन चालकों को शराब के प्रभाव में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। इनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें