फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रिवालसर झील में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
रिवालसर झील में स्नान करते हुए श्रद्धालु। संवाद - फोटो : सड़क हादसे में घायल मुकुल त्रिपाठी।
विज्ञापन
बैसाखी मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़, जमकर खरीदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। जिला की धार्मिक एवं पर्यटक नगरी रिवालसर में चल रहे चार दिवसीय बैसाखी पर्व के दूसरे दिन मंगलवार को मेले में भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने जमकर खरीदारी कर स्थानीय व्यापारियों का उत्साह बढ़ाया। वहीं, लोगों के मनोरंजन के लिए समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
बैसाख संक्रांति पर जिले सहित बाहरी क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पवित्र झील में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने प्राचीन लोमश ऋषि मंदिर में पूजा-अर्चना की और झील की परिक्रमा भी की। मेले में लगी दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, दूसरे दिन वाहनों की अधिक आवाजाही के चलते कुछ स्थानों पर हल्का जाम देखने को मिला, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। मेले में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें