मंडी। हिमाचल ब्राह्मण सभा ने राजस्थान के करोली गांव के पुजारी को जिंदा जलाने की घटना की निंदा की है। ब्राह्मण सभा ने राजस्थान सरकार से मांग उठाई है कि दोषियों को फांसी दी जाए। हिमाचल ब्राह्मण सभा की एक राज्य स्तरीय विशेष बैठक रविवार को मंडी के जेल रोड संस्कार सदन में प्रदेशाध्यक्ष गुण प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुजारी को जिंदा जलाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कहा यह कृत्य क्षमा योग्य नहीं है। प्रदेशाध्यक्ष गुण प्रकाश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण पुजारी जो एक सनातनी था, पर यह हमला पूरे हिंदू धर्म पर आघात है।
उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन को सूचित करने के बाद भी समय पर कार्रवाई नहीं हुई और परिवारजनों को लाश लेकर सड़क पर बैठना पड़ा। इससे बड़ी शर्म की बात और क्या हो सकती है। सभा ने इस घटना की घोर निंदा की और राजस्थान सरकार से मांग उठाई कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएं। उन्हें फांसी पर लटकाया जाए। बैठक में सभा के पदाधिकारी मोहन लाल शर्मा, डीडी शर्मा, बलबीर शर्मा, अश्वनी शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, मुरारी शर्मा, प्रकाश शर्मा, पुष्प राज कात्यायन, मुंशी राम, पीसी शर्मा, गुण प्रकाश, शिवदत्त शर्मा, चंपा शर्मा, माया शर्मा, गिरिजा शर्मा और लता शर्मा आदि मौजूद रहे।