फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर में चोरों के हौसले बुलंद, अब घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोरी के बाद अब स्कूटी निशाने पर, सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जवाहर पार्क से बाइक चोरी की घटना का अभी तक खुलासा भी नहीं हो पाया था कि अब शहर से सटे पुंगडू गांव में घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी हो गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। पुंगडू गांव निवासी शिव सिंह के घर के बाहर खड़ी स्कूटी सोमवार रात करीब 12 बजे चोरी हो गई। मंगलवार सुबह जब परिवार के सदस्यों ने स्कूटी को वहां नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक व्यक्ति चाबी की मदद से स्कूटी का लॉक खोलकर उसे ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित परिवार ने मंगलवार को पुलिस थाना सुंदरनगर में शिकायत दर्ज कराई और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत और नाराजगी का माहौल है।
विज्ञापन

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि स्कूटी चोरी की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें