फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर से 10 हजार की नकदी और 60 हजार के आभूषण चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की कांगू पंचायत के देहवी गांव में चोरों ने एक घर से 10 हजार की नकदी और करीब 60 हजार के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। यह वारदात शुक्रवार देेर रात को हुई है। मामले को लेकर थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में प्रकाश चंद पुत्र बोहरू राम निवासी गांव देहवी ने कहा कि शुक्रवार रात को चोरों ने कमरे का कुंडा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे दो पर्सों से 10 हजार की नकदी और पत्नी का सोने का मंगलसूत्र व चांदी के आभूषण चुरा लिए हैं। आभूषणों की कीमत करीब 60 हजार रुपये थी।
विज्ञापन

सुबह जब वह उठे तो उन्होंने साथ लगते कमरे का कुंडा टूटा पाया और अंदर अलमारी में रखी नकदी और आभूषणों को गायब पाया। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया पुलिस थाना सुंदरनगर में मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें