फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के दौरान पहनी फटी कमीज आरोपी के घर से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। गैहरा पंचायत में शनिवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से दोस्त की हत्या के दौरान पहनी हुई फटी कमीज बरामद की है। आरोपी ने कबूल किया कि इस कमीज को उसने धोकर अपने घर में छिपा दिया था और किसी को भनक तक नहीं लगने दी थी। हालांकि उसने पुलिस को यह भी बताया कि यह कमीज उसने हत्या के दौरान पहनी थी। जब मृतक के साथ उसकी हाथापाई हुई तो उस दौरान कमीज पूरी तरह से फट गई थी। इस मौके पर सरकाघाट पुलिस के अधिकारी और फॉरेंसिंक टीम ने आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ की। उधर, आरोपी को सरकाघाट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने पुष्टि की है।
विज्ञापन

मृतक जगदीश का परिवार मौत की खबर के बाद सदमे में हैं। करीब डेढ़ माह के बाद परिजनों को जब मौत की खबर मिली तो उन पर पहाड़ टूट पड़ा है। उसका एक बेटा और बेटी है जो पढ़ाई कर रहे हैं। पत्नी और माता-पिता भी जगदीश की मौत से सदमे में हैं, क्योंकि परिवार में वह ही कमाने वाला था। ऐसे में परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें