फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्ट्रांग रूम के पास रहेगी विशेष सुरक्षा, नहीं होगी सांस्कृतिक संध्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी में जिलास्तरीय देव मेले को लेकर अंतिम बैठक में लिए निर्णय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बालीचौकी (मंडी)। पांच दिवसीय जिलास्तरीय देव मेला बालीचौकी के आयोजन को लेकर मेला कमेटी और स्थानीय प्रशासन की अंतिम समीक्षा बैठक बुधवार को आयोजित की गई। 23 मई से शुरू होने वाले इस मेले की बैठक एसडीएम की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मेले के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रशासन ने व्यापारियों से समय पर दुकान आवंटन के लिए आवेदन करने की अपील की है। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम बालीचौकी विचित्र सिंह ने स्पष्ट किया कि इच्छुक व्यापारी प्रशासन एवं मेला कमेटी से संपर्क कर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करें, ताकि अस्थायी दुकानों का आवंटन व्यवस्थित तरीके से किया जा सके और अंतिम समय में किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

इस वर्ष मेला और पंचायत चुनाव एक साथ होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता दी गई है। स्कूल परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए स्ट्रांग रूम के चारों ओर मजबूत बैरिकेडिंग की जाएगी। हालांकि, इससे मेले के आयोजन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और शेष स्कूल परिसर में मेला पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संपन्न होगा। पंचायत चुनावों की व्यस्तता और स्थान की उपलब्धता को देखते हुए इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। एसडीएम ने बताया कि मेला कमेटी और प्रशासन इस दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। यदि अंतिम समय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त वैकल्पिक स्थान उपलब्ध हो जाता है, तो मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें