फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: इस बार नहीं होगा प्रतिमा विसर्जन, मंदिर में रखी जाएगी धातु की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शोभायात्रा निकालने के बाद मंदिर में ही सुरक्षित स्थापित होगी मूर्ति
विज्ञापन

15 अगस्त से 15 सितंबर तक एक घंटा मंडी के नाम कार्यक्रम में करवाई जाएंगी गतिविधियां
मंडी। नगर निगम क्षेत्र के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर सैण की जनरल हाउस बैठक में मंदिर ट्रस्ट ने गणपति उत्सव के दौरान भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन न करने का फैसला लिया है। बुधवार को मंदिर परिसर में आयोजित बैठक के दौरान महापौर सुमन ठाकुर भी मौजूद रहीं। उन्होंने बैठक में तय किया कि सिद्ध गणपति की प्रतिमा धातु अथवा किसी स्थायी प्रकार से निर्मित की जाएगी। गणेश उत्सव के दिन शोभायात्रा निकालने के उपरांत प्रतिमा को विसर्जन करने के बजाय पुन: मंदिर में ही सुरक्षित स्थापित किया जाएगा। बैठक में उत्सव से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई जिसमें ट्रस्ट के सदस्यों सहित युवा मंडल और सैण महिला मंडल का सहयोग रहा। इस अवसर पर महापौर सुमन ठाकुर ने जनरल हाउस को आश्वस्त किया कि गणपति उत्सव को अत्यंत सुंदर और भक्तिमय बनाने के लिए उनका पूर्ण सहयोग रहेगा। इसके अलावा 15 अगस्त से 15 सितंबर तक अभियान के तहत एक घंटा मंडी के नाम कार्यक्रम को प्रमुख गतिविधि के रूप में संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत विभिन्न वार्डों में प्रतिदिन एक घंटे की स्वच्छता गतिविधियां, कूड़ा एवं प्लास्टिक हटाना, स्वच्छता जागरूकता, नशामुक्ति संवाद, युवाओं के संवाद, पौधरोपण, योग एवं फिटनेस गतिविधियां, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जागरूकता रैलियां आयोजित की जाएंगी।संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें